फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूजा भारती रहीं प्रथम

Sat, 02 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वामी विवेकानंद कॉलोनी स्थित किड्स जोन प्ले स्कूल में कौशल विकास योजना प्रशिक्षण के अंतिम दिन शनिवार को वाद-विवाद, सिलाई-कढ़ाई, कुकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में करीब 90 बच्चियों ने भाग लिया। इसमें पूजा भारती को प्रथम स्थान मिला
डूडा के परियोजना अधिकारी अमर सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं

संचालित कर रही है।  प्रतियोगिता का आयोजन कर इनका प्रोत्साहन करने का भी काम किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं रोजगार पा सकती है। सिटी मिशन मैनेजर जीवन कुमार, आरएसएमआईटी संस्था की सदस्य आकांक्षा

सिंह,  इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली गुड़िया, दुर्गावती देवी, दुर्गावती यादव और जूही बेगम का प्रोत्साहन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शांति प्रसाद, मधु
विज्ञापन


प्रसाद, सुमन सर्राफ, राजश्री सिंह, तृप्ति सिंह, इंदू कुशवाहा, पदमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता मंजू सेठ और संस्था की वाइस चेयर पर्सन विनीता सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें