फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 30 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। इस साल परीक्षा में जिले के साढ़े 15 हजार अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, जो 25 केंद्रों पर इम्तिहान देंगे। इन केन्द्रों को पांच जोन में बांटा गया है। परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए इस वर्ष भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जा  रही है। परीक्षा में पांच जोन में 15501 परीक्षार्थी बैठेंगे। दो  पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली सुबह 8 से 11 एवं दूसरी पाली में दिन में ढाई से  साढ़े 5 बजे तक परीक्षा होगी। दो केंद्रों पर दूसरी पाली में परीक्षा होगी।  पांच जोनल अधिकारी, हर जोन में एक सचल दस्ता और परिषद के पर्यवेक्षक भी प्रवेश परीक्षा पर नजर रखेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी केन्द्रों पर चक्रमण करते रहेंगे। राजकीय  पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्रवेश परीक्षा के केंद्र ।  पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शाहफैज पब्लिक स्कूल, पीजी कालेज, टेरी, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर  कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, राजकीय महिला पीजी कालेज, राज  पब्लिक स्कूल, बुद्धम शरणं इंटर  कालेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, आदर्श शिक्षा  निकेतन, सेंट जांस स्कूल, लुटावन इंटर एवं डिग्री कालेज, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, केदार इंटर कालेज, आदर्श  इंटर कालेज, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, बैजनाथ इंटर कालेज, कमला गर्ल्स एवं कमला ब्वायज इंटर कालेज  में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें