फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलए की सूची दें राजनीतिक दल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को रायफल क्लब के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रही जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि राजनैतिक दल चुनाव एवं पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को त्रुटि रहित तैयार कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार-बूथवार बीएलए की तैनाती कर सूची उपलब्ध करा दें।
कहा कि मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल करें। उन्होंने ऑनलाइन फाॅर्म भरने के लिए एनवीएसपी वोटर पोर्टल, वीएचए एप के प्रयोग पर जोर दिया। बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्तूबर की अर्हता के आधार पर निरंतर पुनरीक्षण का कार्य होता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण से पहले घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन की कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अक्तूबर-नवंबर के बीच होता है जिसका अंतिम प्रकाशन प्रत्येक वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाता है। इस मौके पर चौधरी, सपा के राजेश कुमार यादव, बसपा के सुभाष राम सिपाही, आप से जावेद अहमद, नगेंद्र शर्मा, भाजपा के राजन प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें