जमानिया। विकासखंड सभागार में मंगलवार को दो ग्राम पंचायतों ढढ़नी रणवीर राय एवं लहुवार की मतगणना होगी। बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने सोमवार को मतगणना स्थल का जायजा लेकर मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि मतगणना के लिए पांच टेबुल लगाए जाएंगे। कार्य में एक सुपरवाइजर के साथ तीन गणक लगेंगे। इनकी मॉनिटरिंग के लिए आरओ मौजूद रहेंगे। बताया कि लहुवार ग्राम पंचायत में 3700 मतदाताओं ने तीन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। वहीं ढढ़नी रणवीर राय ग्राम पंचायत में 4700 मतदाताओं ने नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। दोनों ग्राम पंचायतों के कुल 14 बूथों पर मतदान हुओ।