फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 20 बागी छह साल के लिए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा के जिला पंचायत के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी के ही कार्यकर्ताओं द्वारा बागी प्रत्याशी बनकर चुनौती देना उन्हें महंगा पड़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने 20 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाराचवर प्रथम से चुनाव लड़ रही लली राय पत्नी राजेश राय, बाराचवर चतुर्थ से अंजू सिंह पत्नी अजय सिंह, कासिमाबाद द्वितीय से जितेंद्र कुमार सत्यार्थी, कासिमाबाद पंचम से सत्यप्रकाश सिंह पप्पू, मरदह प्रथम से हरिप्रसाद पांडेय, बिरनो तृतीय से विवेकानंद पांडेय, जखनिया द्वितीय से राजेश कुमार सोनकर, जखनिया चतुर्थ से पप्पू गोड़, जखनिया पंचम से लक्ष्मण चौहान, सादात द्वितीय से शशिकला, सादात तृतीय से बृजबाला, सैदपुर तृतीय से मिथिलेश दीक्षित, रेवतीपुर प्रथम इंदू सिंह एवं वंशिका राय, रेवतीपुर द्वितीय से अशोक चौरसिया, रेवतीपुर तृतीय से मनोज कुमार राय, रेवतीपुर चतुर्थ से सुनंदा सिंह, भदौरा प्रथम से ममता सिंह पत्नी भक्ति सिंह, भदौरा चतुर्थ से निशा कुमारी तथा भांवरकोल चतुर्थ से प्रिया उपाध्याय को बागी प्रत्याशी मानते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित किया गया है। कहा की संगठन से जुड़कर कार्य करने वाला कोई भी व्यक्ति संगठन के निर्णय एवं सिद्धांत विचार की अवहेलना कर संगठन में नहीं बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें