फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सैदपुर आएंगे रक्षामंत्री, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
सैदपुर के मदारीपुर गांव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
औड़िहार। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई। सैदपुर नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी साफ-सफाई के साथ मार्गों को दुरुस्त कराने में जुटे रहे। डीएम एमपी सिंह एवं एसपी डा. ओपी सिंह ने सुरक्षा के मद्देनजर चक्रमण करने के साथ मातहतों को दिशा-निर्देश भी दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर अपनी व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को निर्देश दिया। रक्षामंत्री के आगमन को लेकर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 मदारीपुर मजरे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। क्षतिग्रस्त रास्तों पर इंटरलाकिंग ईंट बिछाई गई। इसके अलावा रास्ते की साफ-सफाई की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सभी रास्तों का चक्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल स्वयं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने किया। एसडीएम विक्रम सिंह, सीओ राजीव कुमार द्विवेदी ने सुरक्षा की कमान संभाली है। भाजपा कार्यकर्ता भी उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं। अधिकारियों के साथ स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों ने भी स्थलीय निरीक्षण किया है। रास्ते मछें गुब्बारे, झंडे एवं तोरण द्वार भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें