फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग निजी क्षेत्र में जल्द होगा शामिल

विज्ञापन
डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के ग्राम्य विकास, संसदीय कार्य राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने केंद्रीय सरकार के बजट को लेकर कहा कि घाटे में जा रहे विभाग को निजी क्षेत्र के हाथ में सौंपने का सरकार का निर्णय अच्छा है। 85 हजार किमी नई सड़क एवं 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाने हैं। बिजली विभाग को निजी क्षेत्र में शामिल करने का फैसला सरकार में हो चुका है। वह रविवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी अधूरी परियोजना है, उसे समय से पूरा करने को लेकर सरकार गंभीर है। इसके लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में भरपूर बजट आवंटित कर दिया जाएगा। किसी बैंक के भाग जाने पर जमाकर्ताओं को एक लाख से बढ़ाकर अब पांच लाख रुपये मिलेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रति एक हजार की आबादी पर एक डाक्टर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान समय में दस हजार आबादी पर एक डाक्टर है। सरकार की मंशा है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाए। पहली बार सदन में वित्त मंत्री ने पेपरलेस बजट पेश कर नया कीर्तिमान बनाया। यही नहीं नर्सों की कमी को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें