फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की जद में थाने, निगहबानी से दूर चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थाने तो तीसरी आंख की जद में हैं, लेकिन पुलिस चौकियां उससे काफी दूर हैं। यहीं नहीं थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे कार्यालय अथवा उसके बाहर तक ही सीमित हैं। कैमरे मुख्यद्वार और मुख्य स्थानों पर नहीं लगे हैं। ऐसे में शासन का उद्देश्य पूर्ण होता नहीं दिख रहा है। प्रत्येक थाने दो सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। हालांकि शासन द्वारा निर्देश मिलने पर संख्या बढ़ने की उम्मीद पुलिस महकमे द्वारा जताई जा रही है।
विज्ञापन

फरियाद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों के प्रार्थना- पत्र पर निष्पक्ष तौर से कार्रवाई हो और उन्हें न्याय मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से प्रत्येक थाने को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का निर्देश दिया गया है, जिससे पूरे दिन की गतिविधियां रिकार्ड हो सके और पुलिस अधिकारी उसकी जांच कर सके । जनपद के 26 थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस तो किया गया है, लेकिन एक कैमरा कार्यालय और एक कैमरा कार्यालय के बाहर लगा हुआ है।
जबकि कई थानों में महिला हेल्पडेस्क, लॉकअप, साइबर सेल और जहां फरियादी पहुंचकर अपनी बात रखते हैं इन सब स्थानों पर कैमरे की नजर नहीं है। रेवतीपुर थाना परिसर में दो कैमरे लगे हैं, एक कार्यालय के अंदर तो एक कार्यालय के बाहर। वहीं दुल्लहपुर, भुड़कुड़ा, मरदह, खानपुर, बिरनो, नंदगंज, करीमुद्दीनपुर, मुहम्मदाबाद, सदर, बहरियाबाद, सादात, जमानिया, गहमर, सुहवल की भी यही स्थिति है। जबकि चौकियों पर निगहबानी के लिए कैमरे नहीं लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि जिले के सभी थानों पर कैमरे लगे हुए हैं। बकायदे काम भी कर रहे हैं। कैमरों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव गया है। शासन के निर्देश के बाद कार्यवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें