फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैैैंकों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था परखने के उद्देश्य से बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 19 विभिन्न वाहनों का ई-चालान किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ताड़ीघाट ग्रामीण बैंक के बाहर खड़े वाहनों की चेकिंग एवं पूछताछ की। बैंक के अंदरलोगों की आइडी और पासबुक चेक की। पुलिस ने शाखा प्रबंधक से बैंक की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए बैंक में मौजूद सुरक्षा इंतजाम भी देखा। इस तरह अचानक बैंक में आकर पुलिस द्वारा खाताधारकों से पूछताछ करने से लोग सकते में आ गए। इस दौरान पुलिस ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा इंतजामों को लेकर न सिर्फ चर्चा की, बल्कि बैंक में मौजूद सीसीटीवी कैमरे, अलार्म और सुरक्षा गार्ड की तैनाती आदि के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की गई। बैंक के आसपास बाहर और सड़क पर बेवजह बाइक लेकर खड़े 19 बाइकों का ई-चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें