सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा यूनियन बैंक के पास सोमवार की देर शाम पुलिस ने एक तस्कर को 60 पाउच अंग्रेजी और 45 शीशी देशी शराब के साथ धर-दबोचा। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवराई चौकी पुलिस स्थित बस स्टैंड पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में शराब लेकर अवैध तस्करी के लिए बिहार जा रहा है। घेराबंदी करके पुलिस ने यूनियन बैंक के पास से तस्कर को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर झोले में से 60 पाउच अंग्रेजी एवं 45 देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश मिस्त्री निवासी शरीफागंज थाना मारसलामी पटना बिहार बताया। प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि तस्कर का चालान कर दिया गया।