फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के हरकरनापुर गांव के पास पुलिस टीम ने सोमवार की देर शाम एक गाय के साथ दो तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। बारा गांव के पास चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की हरकरनापुर गांव के पास दो तस्कर एक गाय को लेकर बिहार जाने के फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों तस्करों को धर-दबोचा। जबकि गाय भी बरामद कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम धनंजय राम निवासी बारा एवं खलील उर्फ सूरज निवासी ढकवा जनपद प्रतापगढ़ बताया। प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पशु तस्करों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें