फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग के पांच फर्जी अधिकारियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर बृहस्पतिवार की देर शाम स्थानीय कस्बे में रसीद काटते समय पकड़े गए पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद चौक सहित पुरानी बाजार में देर शाम 25 से 30 की संख्या में युवक खाद्य विभाग की आईडी लगाकर ठेले पर फल, चाट, मिठाई की दुकानों, कोल्ड ड्रिंक की दुकानों के साथ खाने पीने वाले सामान से संबंधित दुकानदारों से दो वर्ष के लिए लाइसेंस फीस के नाम पर 900 प्रति दुकान वसूल रहे थे। जो दुकानदार रसीद कटवाने में हीलाहवाली करता उसे एकजुट होकर धौंस जमाकर धौंस जमाते हुए रसीद काटी। फर्जी अधिकारियों की पोल उस समय खुली जब वे पुरानी बाजार पहुंच गए। वहां पर एक दुकानदार से भिड़ंत हो गई और मामला किसी ने पुलिस तक पहुंचा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पोल खुल गई। पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि अन्य भाग गए। पुलिस ने चौक स्थित मिठाई की दुकान के मालिक उमाशंकर चौरसिया की तहरीर पर पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गिरफ्तार आनंद सिंह निवासी बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर, पवन पांडेय बभनौली थाना बासडीह जनपद बलिया, आशीष यादव आमघाट थाना बांसडीह जनपद बलिया, अतुल कुमार निवासी बड़ागांव थाना कासिमाबाद और आकाश सिंह निवासी बाराचवर थाना बरेसर का चालान किया। साथ ही उनके पास से तीन परिचय पत्र, एक रसीद कटी हुई, एक रसीद बुक जो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम दर्ज थी] जब्त की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पांचों आरोपियों का चालान कर दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें