फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने से बचाया

विज्ञापन
हमीद सेतु से गंगा में कूदी महिला से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। रविवार की दोपहर पति से जुआ खेलने को लेकर विवाद के बाद एक पत्नी अपनी जान देने के लिए हमीद सेतु पर पहुंच गई। हालांकि उसके छलांग लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे बचा लिया और थाना ले आई। महिला को समझाने-बुझाने और लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों को सौंप दिया। पति को भी जुआ न खेलने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा आज दोपहर करीब एक बजे उपनिरीक्षक बलवंत यादव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी एवं महिला आरक्षी ज्योति के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान हमीद सेतु से गुजरते समय थाना प्रभारी की नजर एक करीब 35 वर्षीय विवाहिता पर पड़ी, जो सेतु के रेलिंग पर पैर रख कूदने के प्रयास में थी। यह देख वह जल्दी से मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। उसे लेकर थाना आए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदपुरवा निवासी निशा पत्नी मंटू बिंद बताया। बताया कि वह चार बच्चों की मां है। उसके पति चालक है। दीपावली के दिन जुआ में 600 रुपया हारकर घर वापस आए और पुन: जुआ खेलने के लिए पैसा मांगने लगे। मुझे मारा पीटा। इससे नाराज होकर मैने आत्महत्या का निर्णय ले लिया और जान देने के लिए आटो से हमीद सेतु पर चली आई। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पति से जुआ खेलने के विवाद को लेकर महिला आत्महत्या करने के लिए हमीद सेतु पर आई थी। यह अच्छा हुआ कि सेतु से गुजरते समय मेरी महिला पर नजर पड़ गई और उसे ऐसा करने से रोक लिया। बताया कि सूचना पर परिवार के लोग थाना पहुंचे थे। पति को जुआ न खेलने की हिदायत देकर लिखा-पढ़ी के बाद महिला को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें