पुलिस ने सुरक्षा के मद्दे नजर रूट मार्च निकाला और सुरक्षा की चौकसी को जांचा। इस दौरान ड्रोन उड़ाकर इलाकों की गतिविधि को जांचा गया। एसपी सड़क पर उतरकर सुरक्षा को धार देते नजर आए।
गाजीपुर पुलिस ने रूट मार्च कर शांति व्यवस्था बहाल करने का संदेश दिया। बताते चलें कि संभल की घटना के बाद सुरक्षा एलर्ट पर है। पुलिस के आलाधिकारी खुद सुरक्षा पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। एसपी ने कमान संभाली और ड्रोन से सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अपील की जा रही है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति पर जो सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के तौर पर संदिग्ध नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। लोगों से ये भी अपील की जा रही है कि वो खुद को सुरक्षित रखें देर रात तक सड़क पर न घूमे। झुंड बनाकर न चलें।