एसपी ने बताया कि बरामद 1200 ग्राम हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है। पुलिस के हत्थे चढ़ा सुभाष यादव की गाड़ी पर प्रेस लिखा था। वह लोगों से खुद को मीडियाकर्मी बताता था। वह हेरोइन तस्करी में लंबे वक्त से संलिप्त रहा है।
उसके खिलाफ करंडा में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। तस्कर रामजी भी पूर्व में कोतवाली जमानिया से मादक पदार्थ तस्करी में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।