फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार के करीबियों के घर पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद और मसौनी गांव में पुलिस ने शुक्रवार को माफिया मुख्तार के करीबी नन्हें खां और धंनजय उर्फ मिंटू राय को दबोचने के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मुहम्मदाबाद सीओ हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में भांवरकोल, मुहम्मदाबाद और करीमुद्दीनपुर की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी महेंद निवासी नन्हें खां और मसौनी गांव निवासी धनंजय राय उर्फ मिंटू के घर पर दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी ली गई, लेकिन दोनों नहीं मिले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। साथ ही पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों के घर पहुंचने पर सूचना देने की हिदायत देते हुए वापस लौट गई। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि अपराधी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें