गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय बस स्टैंड निवासी एवं नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया के प्रदेश महासचिव आलोक रंजन के घर पर सोमवार की देर रात पुलिस ने दबिश दी । हालांकि छात्र नेता के घर पर मौजूद ना रहने से पुलिस परिजनों से वार्ता कर लौट गई।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव छात्र नेता आलोक रंजन ने बताया कि सरकार की पुलिस छात्रों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को उत्पीड़ित कर रही है। इस सरकार की नाकामी का ही नतीजा है कि विद्यापीठ छात्र संघ के चुनाव में एक भी पद पर प्रत्यशी तक नहीं उतार पाई है। इस चुनाव में अपनी घनघोर बेइज्जती होता देख सुरक्षा का बहाना बना कर चुनाव तिथि को बढ़ा दिया गया है। छात्र नेताओं के घर पुलिस भेज कर डराया धमकाया जा रहा है, जिससे इनलोगो के खिलाफ कोई आवाज न उठा सके। छात्र संघ चुनाव के साथ- साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।