फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार गैंग के 61 ठिकानों पर पुलिस का छापा, 24 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी गैंग आईएस-191 से जुड़े 61 सदस्यों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर रविवार की रात पुलिस ने छापा मारा। कोतवाली, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, करंडा व भांवरकोल थाना क्षेत्र की पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। 90 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की फाइल भी तैयार की जा रही है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि माहौल खराब करने की सूचना पर ऑपरेशन वज्र के तहत मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्यों और सहयोगियों के यहां छापे मारे गए। मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस ने सीओ सुधाकर पांडेय की अगुवाई में माफिया मुख्तार व सपा सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंची जहां परिजनों से 50 हजार की इनामी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही मुख्तार अंसारी के निरस्त शस्त्र लाइसेंसों की जानकारी जुटाई। परिजनों से पूछताछ भी की गई। भांवरकोल, कोतवाली, करंडा और जंगीपुर पुलिस ने 90 शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी जानकारी लेने के साथ ही उनका सत्यापन भी किया। जिन 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है उन सबका डोजियर (आपराधिक रिकॉर्ड फाइल) तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

12 टीमों की दबिश से मची रही खलबली
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि ऑपरेशन वज्र के तहत 12 टीमों का गठन किया गया था। टीम के सदस्यों ने एक ही रात में ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। इससे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में खलबली है। संगठित अपराध में शामिल बदमाश डर कर भाग निकले हैं।
गैर जनपदों में रवाना हुईं टीमें, एक-एक असलहे का सत्यापन
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस की टीमें गैर जनपद भी गई हैं। गिरोह से जुड़े सदस्यों के एक-एक असलहे का सत्यापन किया जाएगा। जो असलहे निरस्त या निलंबित हो चुके हैं, वे वर्तमान में कहां हैं, इसका पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें