फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार के शूटर के समर्थकों के घर पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ सदर से पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय की तलाश में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। उसके डेरे और मकान को भी खंगाला। साथ ही समर्थकों के घर पहुंचकर छानबीन करने में जुटी रही, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। अंगद राय वर्तमान समय में जमानत पर बाहर है। करीब एक सप्ताह पूर्व तीन मार्च को शहर कोतवाली के डिलिया गांव निवासी महंत पप्पू गिरी ने शूटर अंगद राय, अमित राय और विश्वनाथ राय से जान का खतरा बतलाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन

इधर, भांवरकोल पुलिस रात में अंगद के मकान और कुछ खास करीबियों के घर जा धमकी। कुछ आवश्यक सूचनाएं भी एकत्र करने में जुटी रही। हालांकि इस दौरान कोई खास आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, मच्छटी पुलिस चौकी प्रभारी ओंकार तिवारी और शेरपुर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शेरपुर खुर्द गांव के हरेराम यादव, चीनी यादव सहित गांव के अन्य कई समर्थकों के घर दबिश दी। सभी लोग अंगद के समर्थक के रूप में जाने जाते हैं।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की कुछ सूचनाओं की सत्यता की जानकारी के उद्देश्य से इन लोगों से संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान थाने के हिस्ट्रीशीटरों के यहां भी पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी लेकर उन्हें चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें