फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नई रेल लाइन पर आज दौड़ेगा डीजल इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ताड़ीघाट-मऊ नई रेल लाइन पर शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से डीजल इंजन ट्रायल किया जाएगा। इसी सिलसिले में शुक्रवार को मंडल के सीनियर डीईएन को-आर्डिनेशन राकेश रंजन एवं आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा ने पहले चरण की इस परियोजना का सिटी स्टेशन से सोनवल तक मोटो ट्राली से सफल परीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने घाट स्टेशन स्थित गेस्ट हाउस पहुंचकर परियोजना के बाबत कांफ्रेंस हाल में मातहतों संग अब तक हुए कार्यों की प्रगति का हाल जाना। उन्हें प्रोजेक्टर से पहले चरण की परियोजना के हर प्वाइंट को समझाया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि शनिवार को होने वाले डीजल इंजन ट्रायल में किसी तरह की कमी न रहे।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी द्वय ने वहां से सुखदेवपुर, झींगुरपट्टी, चकफैज होते हुए मोटो ट्राली से गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बेयरिंग, ज्वाइंटों एवं लगाई जा रही नई रेल लाइन का बारीकी से परीक्षण किया।
मालूम हो कि इस परियोजना का मुख्य संरक्षा आयुक्त मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में निरीक्षण करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद यह नया रूट ट्रेन परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा। इसके चालू होते ही यह नया रूट हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन एवं गोरखपुर-छपरा मेन लाइन से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा एवं एनईआर वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन को-आर्डिनेशन राकेश रंजन ने बताया कि शनिवार को डीजल इंजन ट्रायल सिटी से लेकर सोनवल पर किया जाएगा। इस दौनान पीडी जीवेश ठाकुर, सुनील सिंह, अजय राय, मैनेजर पवन कुमार सिंह, असिस्टेंट मैनेजर रितेश कुमार, राकेश कुमार, डीडी उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें