फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों की टक्कर से पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास बुधवार को दिन में स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन

गहमर थाना में तैनात कांस्टेबल सोमचंद्र यादव (56) बाइक से डाक पहुंचाने स्थानीय नगर में आया हुआ था। खाना खाने के लिए बड़ेसर गांव के पास स्थित एक होटल पर गया था। होटल बंद होने से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास जमानिया स्टेशन की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियों उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल पुलिस कर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जानकारी होते ही वहां कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत को देते हुए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रुद्रकांत सिंह ने प्राथमिक उपचार के बा ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। स्कार्पियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें