फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दबोचने के लिए पोस्टर चस्पा कर रही पुलिस

विज्ञापन
नंदगज में सार्वजनिक और बस पर 50 हजार के इनामी का पोस्टर चिपकाते थानाध्यक्ष सतेंद्र राय। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नंदगंज। देवकली ब्लाक तिराहे पर छह वर्ष पूर्व जमीन विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी 50 हजार इनामी अपराधी बनारसी का पोस्टर शनिवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराया। साथ ही अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लोगों से सहयोग मांगा। फरार आरोपी पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में बीते 23 फरवरी वर्ष 2015 को जमीन विवाद में कमलेश यादव और देवलास यादव की देवकली ब्लाक तिराहे पर की हत्या का आरोपी खानपुर के गौरहट निवासी बनारसी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कमलेश यादव और देवलास यादव की हत्या तब की गई थी जब वे दोनों मुकदमे की पैरवी कर न्यायालय से घर वापस जा रहे थे। इस दोहरे हत्याकांड में खानपुर थाना क्षेत्र के गौरहट गांव निवासी बनारसी यादव का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। उसके खिलाफ स्थानीय थाने सहित अन्य थानों में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक बनारसी पुलिस को चकमा देने में माहिर है। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने बनारसी यादव पर बीते चार फरवरी 2021 से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस उसे दबोचने के लिए सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर पोस्टर चस्पा करने का काम कर रही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि जो भी शातिर अपराधी 50 हजार इनामी बनारसी यादव को पकड़वाएगा, उसे पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें