फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाकामी के विरोध में निकलेगा जुलूस

Wed, 01 Apr 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी नेता अरुण सिंह ने कहा कि उनके चचेरे भाई एवं शराब कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह की हत्या सपा सरकार के माथे पर कलंक है।
विज्ञापन


घटना को हुए 16 दिन बीत गए लेकिन पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी जबकि इसके लिए डीआईजी ने जिला पुलिस को सात तथा मेरे द्वारा 12 दिन का समय दिया गया था।

ऐसे में गुरुवार को घटनास्थल से जुलूस निकाला जाएगा और महुआबाग चौराहे पर सर्वदलीय सभा की जाएगी। महुआबाग स्थित एक पैलेस में बुधवार को पत्रकारवार्ता में  अरुण सिंह ने कहा िक अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यही नहीं 25 मार्च के बाद पुलिस ने परिवारीजनों से कोई संपर्क भी नहीं किया है। मनोज सिंह के पुत्र रुद्र प्रताप सिंह बंटी ने कहा कि पिता की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है लेकिन पुलिस को इसकी फिक्र नहीं है। मृतक के भाई प्रमोद सिंह ने कहा कि मेरे बेकसूर भाई की हत्या करने वाले कातिलों को पुलिस क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही है, यह बात समझ से परे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें