फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम पे सैदपुर नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये रूट मार्च किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए नियमों का पूरी तरह से अनुपालन करने की अपील की। जबकि इसके पूर्व सैदपुर कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों और पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक भी हुई।
विज्ञापन

इस बीच एसपी सिटी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मुहर्रम के जुलूस और गणेश विसर्जन यात्रा पर पूरी तरह से पाबंदी है। कहा कि यदि कोई पाबंदी के बाद भी जुलूस या यात्रा निकालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जबकि उपजिलाधिकारी सैदपुर अनिरूद्ध प्रताप सिंह और तहसीलदार दिनेश कुमार ने शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए त्योहारों को मनाने की अपील की। साथ ही नगर पंचायत के ईओ को नगर क्षेत्र को हर हाल में साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर चौकी प्रभारी सुनिल दुबे, घनानंद पांडेय, राकेश त्रिपाठी, अनूप यादव, सभासद सुनिल यादव, गणेश गुप्ता, वंशनारायण मौर्य, विजय, अनिल सरोज, सुमित सोनी, सार्थक पाण्डेय, विकासचन्द्र बर्नवाल मौजूद रहे।
डीएम और एसपी ने नगर में किया रूट मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। जिलाधिकारी के नेतृत्व मे जनपद के आला अधिकारियों ने शनिवार को नगर में गाड़ियों से रुट मार्च किया और लोगों को शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील किया।नगर में चक्रमण के बाद जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य और एसपी डा. ओम प्रकाश सिंह ने कमोतवाली परिसर में अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिये आवश्यक निर्देश दिया। बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक डा.ओम प्रकाश सिंह ने कोतवाली परिसर मे हुए निर्माण कार्य और सौन्दर्यीकरण का निरीक्षण कर उसकी तारीफ किया। इस अवसर पर एडीएम राजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार ओझा, सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम,कोतवाल अशेषनाथ सिंह, एसआई देवेंद्र यादव सहित राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मलसा अर्बन इंग्लिश स्कूल मकसूदपुर विद्यालय के प्रबंधक केशव प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। इस बीच प्रदीप गुप्ता राकेश कुमार मुकेश कुमार आकाश अभिनव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें