फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विधायक प्रतिनिधि को ढूंढ़ रही पुलिस आज से इंजीनियरों का बेमियादी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया विधायक बेदीराम के प्रतिनिधि अरविंद राम और पीयूष राम की गिरफ्तारी के लिए शादियाबाद थाने की पुलिस ढूंढ़ रही है। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ और महासंघ ने बैठक कर 31 मार्च से बेमियादी धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन

28 मार्च को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने थाने में विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि बभनौली चट्टी से खुटहन प्राथमिक पाठशाला संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य के दौरान विधायक बेदीराम के प्रतिनिधि अरविंद राम, पीयूष राम और अन्य ने उनके साथ मारपीट की। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज प्रादेशिक कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बैठक की।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हुए 31 मार्च को बेमियादी धरने पर बैठने का निर्णय लिया। इस दौरान महासचिव सुरेंद्र प्रताप, जेपी यादव, रामवीर, मनोज कुमार यादव, चंदन वर्मा, पंचम यादव, विजय पाल आदि मौजूद रहे। उधर, थानाध्यक्ष शादियाबाद श्यामजी यादव ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें