फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पुलिस ने लगवाया ताला, गेट पर मत्था टेक वापस लौटे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन होता देख पुलिस ने सावन के पहले सोमवार को नगर के महादेवा स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस ने छह बजे ताला बंद करा दिया। मंदिर में ताला बंद होने से जलाभिषेक करने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं को उनके गेट पर ही मत्था टेककर वापस लौटना पड़ा। नगर के अलावा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की श्रद्धा का केंद्र सोमेश्वर महादेव के मंदिर में बड़ी संख्या में लोग सावन में विशेषकर सोमवार को सोमेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने आते हैं। गंगा तट पर जाने वाले मार्ग पर स्थित इस मंदिर में गंगा स्नान के बाद प्रति दिन श्रद्धालु जुटते हैं। सावन का पहला सोमवार होने के कारण दो बजे रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए क्रमवार गर्भ गृह में दर्शन कर रहे थे। सुबह छह बजे मंदिर में पहुंच कर पुलिस ने मंदिर के अंदर से श्रद्धालुओं को बाहर निकाल दिया और कतार में खड़े श्रद्धालुओं को खदेड़ कर मंदिर को बंद करा दिया। मंदिर 6 बजे से 11 बजे तक बंद रहा। मंदिर पहुंचे लोग गेट पर मत्था टेक कर पुलिस प्रशासन को कोसते हुए निराश होकर वापस चले गए। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने कहा कि काफी संख्या में भीड़ जुट गई थी जो कोविड का पालन नहीं कर रहे थे। मंदिर बंद नही कराया गया है बाद में दर्शन-पूजन हुआ। मंदिर प्रशासन और पुजारी की जिम्मेदारी है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए ही दर्शन पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें