फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने थाना प्रभारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र विजय सिंह मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया। इसके बाद रायफल क्लब में पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के साथ थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान चिन्हित अपराधिक माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही गिरोह बंद कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अवैध शस्त्र और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में जिन थाना प्रभारियों द्वारा अपेक्षा के अनुरुप कार्रवाई नहीं की गई है, वे अपने कार्यवाई में सुधार लाए। साथ ही जनसमस्याओं को नियमित रूप से सुनने एवं उनके निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही अपराधिक तत्वों पर सर्तक दृष्टि रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही ऐसे शस्त्र धारक जिनके शस्त्र का उपयोग अपराधिक कार्यों में हो रहा है। उनके विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। मुहर्रम त्योहार में सतर्कता बरतने तथा कोविड-19 के तहत शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्द ेश दिया। साथ ही अपराधिक घटनाएं न हो, इसके लिए सक्रियता के साथ गश्त और पेट्रोलिंग का निर्देश दिया। इसके अलावा पुरानी घटनाओं का शीघ्र अनावरण के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें