फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमों में फंसाकर परेशान कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय पुलिस टीम एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के चुरामनपुर गांव निवासी आलोक राजभर सहित आठ लोगों पर फर्जी हत्या, बलवा के साथ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्जकर गांव के लोगों को परेशान करने के साथ धन उगाही कर रही है। ग्रामीणों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने के लिए उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व गांव निवासी आलोक राजभर की मोबाइल बाइक सवार तीन उचक्के छीनकर भागने लगे। जब पीडि़त ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से उच्चकों ने गति बढ़ा दी और बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। सिर में गंभीर चोट होने के कारण एक उचक्के की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना में विमल किशोर निवासी गोविंदपुर मठिया थाना मरदह को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि एक उचक्का भागने में सफल रहा था। पुलिस ने मोबाइल सहित पकड़े गए उचक्के का चालान कर दिया था। घटना के दूसरे दिन मृतक उचक्के के पिता ने आलोक राजभर सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें