फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और बीयर की दुकानों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र में रविवार की शाम शराब और बीयर की दुकानों की जांच की गई। सीओ ने शराब की दुकानों पर स्टॉक एवं स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया। सेल्समैन को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान शराब की दुकानों का लाइसेंस एवं सेल्समैन का सत्यापन भी किया गया। वहीं, तफरी कर रहे लोगों को सीओ ने फटकार लगाई और कोविड 19 की गाइड लाइन पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने दुकान के अंदर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पांडेय मोड़ सहित अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग किया और बिना मतलब तफरी करने वालों को कड़ी फटकार लगाई। चेकिंग की खबर मिलते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गई और वह रास्ता बदल कर जाने लगे। बिना मास्क के गुजर रहे लोगों को इस महामारी से संबंधित जानकारी दी। उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग किसी और के लिए या किसी को दिखाने के लिए नहीं करना है। इसका प्रयोग अपने और अपने परिवार के लिए करें ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे। इस पर लोगों ने माफी मांगी और मास्क लगाने का वादा किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी रविंद्रभूषण मौर्य, चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय, सुजीत कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें