भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी। गांव निवासी झामलाल यादव किसी काम से घर से बाहर गया था। शाम को घर पहुंचा तो विवाहिता पूजा यादव (23) का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे की छत में लगी कुंडी के सहारे फंदे से लटकता मिला। शोर मचाने पर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के साथ घटना की जानकारी मायके वालों को दी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों के आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।