फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सादात थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के बहादुरपुर चौराहे के पास से बीते दिनों लूट की वारदात करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस, लूट के रुपये के साथ ही बाइक और मोबाइल बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बदमाशों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनके खिलाफ जिला समेत गैर जनपद के थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बीते 20 जून को दिनदहाड़े सादात थाना क्षेत्र के सरदरपुर मुख्य मार्ग पर बैंक से पैसा निकालकर बाइक से अपनी बहन के साथ घर लौट रहे युवक अमन से तमंचे के बल पर बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। बैंक में लगे सीसीटीसी कैमरा का फुटेज देख पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया था। बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में शनिवार की रात लगभग आठ बजे प्रभारी निरीक्षक रविंद्रभूषण मौर्य ने पुलिस अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ मुखबिर से मिली सूचना पर तीनों लुटेरों को बहादुरपुर चौराहा के पास उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कही भागने के फिराक में थे। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम भुड़कुड़ा निवासी लालू यादव उर्फ संतोष उर्फ हरिकेश, युसूफपुर खड़बा निवासी चंद्रभान उर्फ सौरभ कश्यप तथा भुड़कुड़ा कोतवाली के मुड़ियारी निवासी राजश राजेश बताया। इनके पास से 32 बोर एक, 315 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस, लूट का 4690 रुपया, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त लालू यादव ने बताया कि चंद्रभान के साथ मिलकर उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चंद्रभान बैंक में पैसा निकाल रहे लोगों पर नजर लगाए था। इसी दौरान महिला और पुरुष द्वारा 50 हजार निकालने के बाद जेब में रखते हुए देखा। उक्त युवक के घर जाते समय रास्ते में तमंचा से आतंकित कर रुपया लूट लिया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाशों के खिलाफ जिले के साथ ही गैर जनपदों में थाना में आपराधिक मामले दर्ज है। सभी अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें