फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो थानों की पुलिस ने 50 हजार का इनामिया को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ एवं धीना थाने की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 50 हजार रुपये के इनामिया अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू को बहोरा चण्डौल रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 04 जिलेटिन रॉड, 01 अवैध तमंचा, 03 कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी के अुनसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुरानी रंजिश के चलते खुशबू किन्नर को जान से मारने की नीयत से उसके घर को विस्फोटक से क्षतिग्रस्त किया था, हालांकि वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद वह बिहार में छिपकर रह रहा था। अभियुक्त ने बताया कि जिलेटिन रॉड उसे उसके साथी विकास ने दी थी, जबकि अवैध असलहा व कारतूस उसने बिहार में एक व्यक्ति से खरीदे थे। यह असलहा अपने शौक व दबदबा कायम रखने के लिए रखता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 04 जिलेटिन रॉड, 01 अवैध तमंचा, 03 कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें