फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज परिसर में घुसी पुलिस, छात्रों ने लगाया जाम

Fri, 24 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज परिसर में पहुंच कर छात्रसंघ चुनाव का प्रचार बंद कराने की कार्रवाई से खफा छात्रों ने शुक्रवार को पीजी चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके चलते 12 से 12:30 बजे तक गाजीपुर-करंडा मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सदर सीओ कमल किशोर ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। करीब आधा घंटा तक जाम चलने की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पीजी कालेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर कुछ छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव का प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए दर्जनों छात्र कालेज परिसर से
विज्ञापन


बाहर आए और कालेज चौराहे पर गाजीपुर-करंडा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम कर रहे छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप था कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से परिसर में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी

दौरान कुछ पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसका विरोध करने पर पुलिस ने डंडा पटकते हुए छात्रों से तीखी झड़प की।

उधर, जाम की जानकारी होते ही सदर सीओ कमलकिशोर मौके पर पहुंचे। छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाया। आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस मौके पर छात्रसंघ
विज्ञापन


अध्यक्ष नितिल यादव, अमरजीत यादव, अखिलेश, विपिन कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, प्रतीक पांडेय सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें