फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्यारोपी बलवंत राम के घर मैनपुर गांव में शुक्रवार को 82-83 की कार्रवाई की। पुलिस ने घर से सारा सामान कुर्की कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पत्रकार और संघ कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की हत्या समेत लूट और अन्य जनपदों में कई बड़े अपराध की घटना को अंजाम दिया है। यह करीब तीन साल से फरार है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बयासी और तिरासी दोनों की कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में लोग परेशान रहे। बाद में पता चला कि पुलिस कुर्की करने आई है। पुलिस का कहना है कि पुलिस मुठभेड़ में मारा गया राजेश टुन्ना का बलवंत शिष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें