फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने के बाद नगर को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
कोरोना मरीज मिलने के बाद जमानियां स्टेशन बाजार को कराया गया सेनेटाईज। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। कोरोना वायरस के संक्रमण से निजात पाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोनो की वजह से जहां लोगों को संक्रमित होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं नगर पालिका द्वारा कस्बा बाजार में शुक्रवार को छिड़काव कर कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित किया जा रहा है। नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे नगर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। चेयरमैन एहशान जफर द्वारा विभिन्न वार्डो में कीटनाशक से लगायत सैनिटाइजर का छिड़काव बारी -बारी से कराया जा रहा है। जिससे नगर के लोगों का संक्रमण से बचाया हो सके। इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारी मुस्तैद होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं और घर-घर गली -गली जाकर सैनिटाइजर से छिड़काव कर रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन एहशान जफर ने कहा कि बिना मास्क के घरों से बाहर न निकले और सोशल डिस्टेन्स बनाए रखें व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन कर सरकार की मदद करें। नगर में दो कोरोना पाजिटिव केस पाए गए हैं। इसलिए और अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें