फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी बदमाश समेत चार गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Sun, 12 Mar 2023 01:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में बीती रात पशु तस्करों से स्वाट टीम व पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन
गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में बीती रात पशु तस्करों से स्वाट टीम व पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से 15-15 हजार के इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्त में आए बदमाशों की आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


बीती रात करीब 11 बजे स्वाट टीम और थाना दुल्लहपुर पुलिस अमारी गेट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान थानाध्यक्ष दुल्लहपुर को सूचना मिली कि भुडकुडा की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप तेज रफ्तार से जा रही है, जिस पर गोवंश लदे हुए हैं। सूचना पर टीम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।

पीछा करने पर धर्मागत इंटर कॉलेज के सामने पिकअप सवार और रेकी कर रहे बाइक सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार के इनामी खुर्शीद खान और राहुल चौहान गोली लगने से घायल हो गये। वहीं चंदन यादव और योगेश यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पशु तस्करों के पास से चार तमंचा , छह कारतूस एक पिकअप और उसमें लदे कुल 8 गोवंश के साथ ही पल्सर बाइक बरामद हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें