इनके द्वारा चलाई गई गोली सैदपुर एसओ के बुलेटप्रूफ जैकेट में धंस गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद वो गिर गया। उसका साथी बाइक छोड़कर भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी सैदपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बदमाशों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुआ। दोनों अपराधी अंतरराज्यीय चोर गिरोह से संबंध रखते हैं। जिसमें गिरफ्तार आलम शेख गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों से पूछताछ जारी है। बता दें कि आठ मई को सैदपुर स्थित यूनियन बैंक में चोरी हुई थी। छत काटकर बैंक में घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़कर करीब डेढ़ करोड़ मूल्य के जेवरातों की चोरी की थी।