पुलिस ने घटनास्थल से दो तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, दो पिकअप वाहन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और छह गोवंश बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में करंडा थाना प्रभारी और बड़सरा चौकी प्रभारी अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।
अपराधिक इतिहास भी खंगाला
सीओ ने बताया कि घायल आरोपी अजीत गौड़ पर कोतवाली गाजीपुर में गौ-हत्या निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट का प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, संदीप गौड़ पर चंदौली जनपद में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।