गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन स्थित क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को वाराणसी जोन की 26वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन भी आयोजित की गयी। इसमें वाराणसी, सोनभद्र व बलिया ने जीत दर्ज की। इधर मैच देर शाम तक गाजीपुर और जौनपुर के बीच मुकाबला जारी रहा। पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान पर पहला मुकाबला बनारस और चंदौली की टीमों के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर चंदौली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की टीम ने नौ विकेट की खोकर 109 रन बनाया। वाराणसी के लिए पुष्कर 28 और प्रेम प्रकाश 21 ने योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली 19.5 ओवर में 100 रनों पर ही सिमट गयी। दुर्गेश मंडेला, हरी पटेल, विवेक और अवनीश पांडेय वाराणसी के लिए दो विकेट हासिल किये। दूसरा मुकाबला सोनभद्र और मऊ की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनभद्र ने 165 रन बनाएं। सोनभद्र के लिए मनोज 44 और शकील 15 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम 141 रन ही बना पायी। तीसरा मुकाबला बलिया और आजमगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आजमगढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आकाश 47 व रमेश चंद्र यादव के 22 रनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आजमगढ़ की टीम ने अनिरुद्ध प्रसाद 28, सरबजीत 30 और आजमगढ़ के एसपी अनिल कुमार 3 के बावजूद 19.5 ओवर में 132 रनों पर ही सिमट गयी। बलिया के लिए दिनेश 3 और उधम सिंह 2 विकेट हासिल किया। इस मौके पर पुलिस लाइन के आरआई उमाकांत त्रिपाठी, वर्ल्ड पुलिस में स्वर्ण पदक विजेता गीता कुमारी राय व पीटीआई माता प्रसाद के साथ ही खेल प्रेमी मौजूद रहे।