फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन दिन बाद भी अंकित को नहीं तलाश पाई पुलिस, थाने में धरने पर बैठे परिजन

विज्ञापन
गहमर कोतवाली में धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : धान क्रय केंद्र पर ट्रॉलियों में लदा पड़ा धान।
विज्ञापन
सेवराई/गहमर। खेलूराय पट्टी में दो युवकों की हत्या और एक युवक के लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

लापता अंकित सिंह का तीसरे दिन भी पता नहीं चलने से आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली परिसर में दोपहर 12.30 बजे से धरने पर बैठ गए। जमानिया सीओ के समझाने पर शाम 5.30 बजे धरना समाप्त हुआ। परिजनों ने कहा कि अगर रविवार को एनडीआरएफ की टीम नहीं बुलाई गई तो चक्काजाम करेंगे।
खेलूराय पट्टी में 24 दिसंबर की रात विक्की सिंह और सौरभ सिंह की निर्ममता से हत्या कर शव पोखरे में फेंक दिए गए थे। जबकि अंकित सिंह लापता है। अगले दिन विक्की और सौरभ के शव तो पोखरे से बरामद हो गए थे, लेकिन अंकित का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम पोखरे में लगातार तलाश कर रही है लेकिन अंकित का पता नहीं चला। के सहारे तलाश में जुटी रही। इससे आक्रोषित अंकित के परिजन शनिवार को दोपहर 12.30 बजे थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही जमानिया सीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुटे रहे। परिजन अंकित की तलाश करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे।
विज्ञापन

अंकित की मां नीलम सिंह ने कहा कि अब तक बेटे का कहीं पता नहीं चल सका है। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम बुलाकर पोखरे में तलाश कराई जाए। शाम 5.30 बजे सीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर वीरभान, कौशल्या, किशन, डब्लू, अभिषेक सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें