फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख 45 हजार रुपये की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को 845 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख 45 हजार रुपये है। अभियुक्तों के पास से हेरोइन के साथ एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती और क्षेत्राधिकारी जमानिया विजय आनंद शाही समेत अन्य पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिलदारनगर के ग्राम कुसी के पास मंगला सिंह कुशवाहा पुत्र दीना सिंह कुशवाहा, मनकेशरी देवी पत्नी मंगला सिंह कुशवाहा और रीता देवी पत्नी सिपाही कुशवाहा निवासी ग्राम कुशी की तलाशी ली गई। उस दौरान मंगला सिंह कुशवाहा के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 367 ग्राम हेरोइन, मनकेसरी देवी के कब्जे से 333 ग्राम हेरोइन व रीता देवी के कब्जे से 115 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिसकी कुल मात्रा 845 ग्राम है।
इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सचिन सिंह और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें