फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लुढ़ीपुर गांव के एक युवक के खाते से करीब आठ दिन पूर्व 15 लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। लुढ़ीपुर गांव निवासी पीड़ित योगेंद्र यादव ने बताया कि बीते एक सितंबर को अपने मोबाइल बैंकिंग से दूसरे के खाते में पैसा स्थानांतरित कर रहा था, लेकिन धनराशि खाते नहीं जा पा रही थी। काफी देर परेशान होने के बाद पीड़ित ने कस्टमर केयर के किसी कर्मचारी से बात किया। फोन कटते ही उसके मोबाइल पर कुछ ही देर में 15 लाख रुपये निकलने का मैसेज आ गया। पीड़ित ने बीते दो सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से छानबीन जब शुरू की तो पता चला कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जनपद स्थित एगरा थाने के पुरंदा गांव निवासी शहजान खान है। पुलिस तत्काल पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई और दबिश देकर मुख्य आरोपी शहजान खान को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ चालान कर दिया गया है। साथ ही उसके दो अन्य साथी नसरूद्दीन शाह और राजेश गोड़ाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें