फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने खेल मैदान पर आवास निर्माण रोकवाया

विज्ञापन
जमानिया के हेतिमपुर गांव स्थित एबीएसए कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करते युवा। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के बीआरसी परिसर स्थित खेल मैदान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को युवाओं ने निर्माण को रोकवा दिया। नारेबाजी के बीच कहा कि इकलौते खेल मैदान पर निर्माण होने से वह फौज में भर्ती की तैयारी कहां करेंगे। विरोध प्रदर्शन कर रहे राहुल यादव मनीष सिंह सोनू यादव अमरेन्द्र यादव दीपक यादव ने कहा कि क्षेत्र में खेल का मैदान नहीं है। वर्तमान मैदान पर युवा व्यायाम करने, दौड़ लगाने के साथ ही खेल आदि में हिस्सा लेते हैं। यहां विद्यालय बनाना है उसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मैदान के अंदर निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। परिसर में जहां निर्माण कार्य हो रहा है उसके उत्तर जगह खाली है। विद्यालय को उत्तर से सटा कर निर्माण किया जाए तो किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बीआरसी के बाहर जमकर नारेबाजी की और मैदान को छोड़ कर अन्य जगह निर्माण कराने की मांग की। साथ ही एसडीएम को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। चेताया कि अगर मांगे नहीं मांगी गई तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में अक्षय लाल, सुधाकर, अमित, विकास, धीरेंद्र कुमार, उमेश, राजू, अरविंद, शिवपाल, महेश्, सुरेश, विजय, बृजेश, राकेश, सौरभ, राजकुमार, राजा, मोहन, सोहन, आशीष, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे। तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि युवा खेल के मैदान में निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर आये थे। जिनका प्रार्थना पत्र ले लिया गया है उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें