फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राजधानी पर पत्थर फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सिटी रेलवे स्टेशन एवं गाजीपुर घाट के बीच बीते दस दिसंबर की रात 20505 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रन-थ्रू पास हो रही थी। कोच संख्या ए- वन बर्थ नंबर 23 के पास के शीशा पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मार दिया गया था, जिससे शीशा टूट गया था।
विज्ञापन

इस मामले में आरपीएफ ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को आरपीएफ, जीआरपी, स्वाट एवं सर्विलांस टीम के साथ कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी के कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यहीं नहीं पुलिस ने आस-पास के लोगों से घटना और आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। टीम ने जल्द से जल्द आरोपियों को चिन्हित कर दबोचने का दावा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें