जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने रविवार को दो शातिर चोरों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक पेचकस, रिंच, लोहा काटने का हेक्सा ब्लेड और चार बाइक की चाभी भी बरामद हुई। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शातिर चोर हेतिमपुर निवासी सोनू कनौजिया और रतन कुमार को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।