फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक के धक्के से टूटा फाटक, जंजीर लगाकर ट्रेन कराई पास

विज्ञापन
दिलदारनगर वायरलेस रोड चौराहा पर टूटे रेलवे फाटक की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहा स्थित रेलवे क्रासिंग को ट्रेन की सूचना मिलने पर गेट मैन द्वारा रविवार को बंद किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के धक्के से फाटक टूट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गेटमैन ने स्टेशन पर सूचना देने के साथ ही किसी तरह लोहे की जंजीर लगाकर ताड़ीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन को पास कराया। इस सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी।दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में ताड़ीघाट से दिलदारनगर की तरफ पैसेंजर ट्रेन आने की सूचना पर वायरलेस चौराहा रेलवे क्रसिंग के फाटक को गेटमैन शहनशाह बंद कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक क्रास करने लगा, जिसके धक्के से रेलवे फाटक टूट गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। गेटमैन ने तत्काल लोहे की जंजीर लगाकर ट्रेन को क्रास कराया। उधर सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सहायक रेल पथ निरीक्षक लल्लन राम ने बताया टूटे रेल फाटक के पाइप की मरम्मत करा दी गई है। ट्रेन के परिचालन पर कोई असर नही पड़ा है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर के सहायक कमांडर राकेश कुमार ने बताया कि चालक सहित ट्रक को पकड़ कर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें