फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो शातिर लुटरों को दबोचा, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र में रविवार की रात लूट की नियत से असलहा चमकाते हुए बाइक पर सवार तीन लुटेरों की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने कुडालंबी गांव के पास घेराबंदी कर दो शातिर लुटेरों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चार तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया गया। जबकि एक लुटेरा अंधरे में फरार हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं को लेकर पुलिस शातिरों की गिरफ्तारी लेकर चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन शातिर लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। ऐसे में सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी करके कुडालंबी के पास के दो शातिरों को धर-दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम करंडा थाना के रामपुरमांझा गांव निवासी सनोज कुमार और कृष्णा कुमार उर्फ किशन बताया। जबकि पुलिस को चकमा देकर कोडरी गांव निवासी राजाराम फरार हो गया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें