गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को पुलिस टीम ने दो टॉपटेन अपराधियों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा, कारतूस एवं चाकू बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया गया। नोनहरा पुलिस ने चांदपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदीप कुमार को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक चाकू भी बरामद किया गया। इसके ऊपर थाने में कई संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष शैलेेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया। वहीं मुहम्मदाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव ने मुखबिर की सूचना पर तिवारीपुर मोड़ से चक तरफिया निवासी दिनेश सिंह यादव को अवैध तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।