फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
जमानिया कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए गो मांस बिक्रेता। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दरौली गांव में स्थित नहर पुलिया के पास अलग-अलग दो बाइकों पर सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा। जांच में बाइकों पर रखी बोरियों से 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। आरोपितों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी को दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग बाइक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस लेकर दरौली की तरफ जा रहे हैं। यह सूचना मिलते ही वह हरकत में आ गए और उपनिरीक्षक सुनील तिवारी को तत्काल वाहन चेकिंग का निर्देश दिया। इस पर उपनिरीक्षक ने कांस्टेबल बलवंत सिंह विवेक पांडेय, आशीष कुमार सोनकर, मंगल यादव आदि के साथ दरौली नहर पुलिस के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। इसी बीच जमानिया की ओर से संदिग्ध अवस्था में एक बाइक और एक मोपेड सवार व्यक्ति आते दिखाए दिए। पास आने पर पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रोका। दोनों वाहनों पर लादी गई बोरी तलाशी लिया तो उसमें से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस वाहनों और मांस सहित अभियुक्तों को कोतवाली लाई। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों पर लदी बोरी से 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। गिरफ्त में आए अभियुक्त कुरैशी नगर के बुद्धिपुर मुहल्ला निवासी नेहाल और असलम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें