फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कागजीपुर तिराहा के पास से शनिवार को दोपहर में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसको न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय जोखन शाह 6 जुलाई की रात 9 बजे बजे वेद बिहारी पोखरा चट्टी से छोला-फुल्की बेचकर ठेला लेकर घर जा रहे थे।
जैसे ही जोखन शाह ठेला लेकर कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग से अपने गांव की तरफ घूमे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। जोखन शाह का इलाज के दौरान सात जुलाई की सुबह मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी आसमा खातून ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार जमीन संबंधित विवाद में जोखन शाह की हत्या का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हत्यारोपी अफजाल शाह अपने गांव वाले मोड़ के पास कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर खड़ा है।
वह वाहन की तलाश में है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें